October 8, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Bagsevania Bhopal Crime: मासूम छात्र से मारपीट मामले में पुलिस जांच शुरू, कोचिंग संचालक पर उठे गंभीर सवाल

राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कोचिंग सेंटर में 5वीं कक्षा के छात्र के साथ शिक्षक द्वारा बेहरमी से मारपीट की गई। मासूम बच्चा लगातार रोता गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन कोचिंग संचालक और टीचर उसे थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ते रहे। जब पीड़ित बालक शाम को अपने घर पहुंचा, तो परिजनों ने उसके गाल और कान पर गंभीर चोट के निशान देखे। पूछताछ करने पर सहमे हुए बच्चे ने रोते हुए आपबीती अपने माता-पिता को सुनाई, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

👂 कान पर गंभीर चोट लगने से बच्चे को सुनाई देना हुआ बंद, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

साकेत नगर निवासी पीड़ित परिवार के अनुसार, उनका बेटा बागसेवनिया क्षेत्र में कृष्णा आर्केड के सामने स्थित ‘एडिक्सन क्लासेस’ में राहुल गौर नामक टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने जाता है। बुधवार को भी बच्चा शाम 5:30 बजे कोचिंग गया था, लेकिन जब वह घर लौटा तो उसके बाएं गाल और कान पर चोट के साफ निशान थे। बच्चे की मां ने रोते हुए बताया कि इस बेरहमी से हुई पिटाई के कारण उनके बेटे के कान में अंदरूनी चोट आई है, जिसके चलते उसे अब ठीक से सुनाई देना भी बंद हो गया है। घटना से गुस्साए परिजन तुरंत बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

👮 पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी शिक्षक और छात्रों के दर्ज होंगे बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए बागसेवानिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही कोचिंग सेंटर जाकर आरोपी शिक्षक और वहां पढ़ने वाले अन्य सहपाठियों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना की जानकारी जैसे ही इलाके के अन्य अभिभावकों को लगी, वे भी कोचिंग सेंटर पहुंचे और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share to...