वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर आज आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) बनारस की अदालत में रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। पिछले कई बार से ASI अदालत से वक्त मांग रही है। संस्था कोर्ट से कहती रही है कि उनकी रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार नहीं है हालांकि, आज इस रिपोर्ट के दाखिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान विष्णु जैन समेत सभी पक्षों के वकील अदालत में मौजूद रहेंगे।
बीते 30 नवंबर को वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए ASI ने 3 हफ्तों का समय मांगा था। इस पर जिला जज ने 10 दिनों का वक्त ASI को दे दिया था, जो आज यानी कि 11 दिसम्बर को पूरा हो रहा है। एएसआई को तीसरी बार जिला जज की अदालत से ज्ञानवापी मस्जिद के किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए वक्त मिला था।
बता दें कि कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद में करीब 100 दिनों तक सर्वे कराया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग, ASI के साइंटिस्ट और स्थानीय प्रशासन के लोग शामिल रहे। सर्वे की वीडियोग्राफी भी कराई गई। कोर्ट में सर्वे की रिपोर्ट सबमिट हो जाने के बाद यह पता चल सकेगा कि ज्ञानवापी परिसर में आखिर है क्या?
गौरतलब है कि ज्ञानवापी में सर्वेक्षण का काम काफी समय पहले ही समाप्त हो गया था। इसके बाद ASI ने अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। अंतिम डेडलाइन 18 नवंबर को बढ़ाई गई थी, तब ASI ने 15 दिन और मांगे थे हालांकि,कोर्ट ने इसके लिए 10 दिन की इजाजत दी थी। जिसकी समयसीमा 28 नवंबर को खत्म हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद फिर समय मांग लिया गया था।
अब आज समय सीमा समाप्त होने के बाद पूर्ण उम्मीद जताई जा रही हैं कि एएसआई आज कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट सबमिट करेगा और उसके बाद जल्द ही कोई फैसला आ सकता हैं।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा