जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारत-पाकिस्तान की सेना के बीच गोलीबारी लगातार चल रही है। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के एक जवान को गोली लग गई और वह शहीद हो गए हैं। बता दें कि 7 मई को भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है, इसके बाद से सीमा पर लगातार गोलीबारी जारी है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में बुधवार को हुई भारी गोलीबारी के बीच पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए। वह 5 फील्ड रेजिमेंट में तैनात थे। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने उनके बलिदान को सलाम किया है। व्हाइट नाइट कोर के जीओसी और सभी जवानों ने लांस नायक दिनेश कुमार की बहादुरी और देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें श्रद्रांजलि दी।
सेना ने यह भी कहा कि वह पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा निर्दोष नागरिकों पर किए गए हमलों के पीड़ितों के साथ खडी
है. इन हमलों ने इलाके में तनाव और डर का माहौल पैदा कर दिया है।
उधर, भारत द्वारा आतंकियों के अड्डों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार रात देश को संबोधित करते हुए तीखा बयान दिया और भारत को कडे परिणाम भुगतने की गीदड़भभकी दी। शहबाज शरीफ ने कहा, ‘भारत ने जो गलती पिछली रात की, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त