उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज गुरुवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह दुर्घटना सुबह नौ बजे के आसपास गंगनानी के पास हुईं। हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस और रेवेन्यू टीमें मौके पर पहुंच रही हैं।
यह हेलिकॉप्टर गंगोत्री जा रहा था। हेलिकॉप्टर किसी प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें सात लोग सवार थे। जिसमे 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं। हेलीकॉप्टर में कैप्टन रॉबिन सिंह थे। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई है।
हेलीकॉप्टर पर्यटकों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरी थी। इन्हें खरसाली लैंड करना था। खरसाली से यात्रियों को गंगौत्री धाम जाना था। हेलीकॉप्टर प्राइवेट कम्पनी का बताया जा रहा हैं।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। स्थानीय पुलिस भी जांच में जुटी हुई हैं।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त