April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, लिया आशीर्वाद, यह बोली अभिनेत्री

उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): ​प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने आज सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अभिनेत्री ने प्रातः कालीन दद्योदक आरती में सम्मिलित होकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए।

​दिव्या दत्ता ने इस दौरान श्री कोटेश्वर महादेव जी का भी विधि-विधान से पूजन किया। उनका यह पूजन पुजारी अर्पित गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया।

​मंदिर परिसर में दर्शन के बाद अभिनेत्री काफी प्रसन्न दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है और वे जब भी उज्जैन आती हैं, महाकाल के दर्शन अवश्य करती हैं। यहां आकर अचानक आरती में शामिल हुई मुझे नही पता था कि उस समय आरती होगी और मैं पहुँचूंगी। बहुत ही आत्मिक शांति मिली पूरी आत्मा तृप्त हो गई यहां आकर और मैं सभी को जो यहां मंदिर में काम कर रहे हैं सेवा कार्य कर रहे। पुजारी, सुरक्षा गार्ड सहित सभी लोगो को धन्यवाद देना चाहूंगी कि यहां वे कार्य कर रहे हैं और इतने अच्छे से दर्शन हुए है बहुत आभारी हूं साथ ही उन्होंने कहा कि यहां लाइट एन्ड साउंड शो में मेरी आवाज है जो बाबा महाकाल को मेरी तरफ से एक छोटा सा नमन हैं। बहुत बहुत अच्छा लगा यहां आकर बाबा के दर्शन पूजन कर।

उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की आरती में शामिल होना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात हैं और वह जल्द ही पुनः उज्जैन आने की इच्छा रखती है। मंदिर परिसर में अभिनेत्री को देखकर श्रद्धालुओं ने उत्साह व्यक्त किया।

Share to...