इंदौर: इंदौर में पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार मुखबिर की सूचना के आधार पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी तारतम्य में हजारों रुपए कीमत का गांजा तस्कर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
दरअसल इंदौर शहर विकासशील शहरों की गिनती में आ रहा है।शहर में कई पब और बार सहित अन्य स्थानों पर मादक पदार्थ की तस्करी के मामले भी लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसी तारतम्य में विजयनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 1 किलो 500 ग्राम अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले संतोष बाघ निवासी विजयनगर को पकड़ा गया।
आरोपी पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की साथ ही वह यह गांजा किस व्यक्ति को देने के लिए आया हुआ था और कहाँ से लेकर आया। इसको लेकर पूछताछ की जा रही हैं ताकि नशे के सौदागरों की तह तक पहुँच कर दबोचा जा सकें।

More Stories
IoT Security Warning: बच्चों के AI खिलौनों से लेकर रोबोट वैक्यूम तक, हर तरफ मंडरा रहा है डेटा लीक का बड़ा खतरा
Rajat Patidar Fan Meet News: क्रिकेटर रजत पाटीदार से मिलने पहुंचा ओडिशा का यह खास फैन, आरसीबी की जर्सी पाकर हुआ गदगद
Anant Seva Nyas Indore News: मालवा के होल्कर राजघराने के समाधि स्थल पर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए हर साल होता है सामूहिक श्राद्ध कर्म