हरियाणा: हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित एक हाईराइज सोसायटी की बिल्डिंग में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ एपेक्स ग्रीन नाम की सोसायटी के सी ब्लॉक की 7वीं मंजिल पर स्तिथ फ्लैट में भीषण आग लगी।
आग के कारण बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर स्थित फ्लैटों में कई लोग फंस गए थे, जो बेडशीट के सहारे नीचे उतरे। आग किस कारण से लगी इसका पता नही चल सका हैं।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। इस घटना में कई लोगों के झुलसने की सूचना भी है, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय प्रशासन और फायर सर्विस ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया।
14 मंजिली इस बिल्डिंग में 7वें फ्लोर से ऊपर के सभी फ्लोर पर रहने वाले 50 से अधिक लोग भी फंस गए। सोनीपत दमकल विभाग के पास हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने के चलते लोगों को रस्सियों, बेडशीट, साड़ियों के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियों ने देर रात आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि सातवीं मंजिल के जिस फ्लैट में आग लगी थी, उसमें एक परिवार के 3 सदस्य काफी देर तक फंसे रहे। उन्हें बालकनी के रास्ते रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया।
दमकल विभाग के कर्मचारियों के पास इतनी ऊंची सीढ़ी नहीं होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दमकलकर्मी 7वें और उसके ऊपर के फ्लोर पर फंसे परिवारों को बचाने के लिए सोसायटी के दूसरे टावरों से होते हुए मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को सकुशल बचा लिया गया।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित