April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी जवानों के साथ दीवाली मनाने पहुँचे हिमाचल प्रदेश के लेप्चा, देशवासियों को भी दी बधाई

हिमाचल: देशभर में दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच, हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी अपनी दिवाली मनाने के लिए देश के जवानों के बीच पहुंचे हैं।

इस साल पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मना रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की है। पिछले 10 सालों से लगातार पीएम मोदी जवानों के बीच दिवाली मनाते आए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचा।

विदित हो कि पीएम मोदी ने अपने पद संभालने के बाद हर साल की दिवाली देश के सुरक्षा बलों और जवानों के साथ मनाई है। उन्होंने साल 2014 में सियाचिन ग्लेशियर में, साल 2015 में पंजाब के अमृतसर में, वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में और वर्ष 2017 में कश्मीर के गुरेज में, 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के केदारनाथ में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी।

इसके बाद अपने दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी ने साल 2019 में जम्मू संभाग के राजौरी में सेना के जवानों के साथ, वर्ष 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में, वर्ष 2021 में राजौरी जिला के नौशहरा और पिछले साल करगिल में सैनिकों को साथ दिवाली मनाई थी।

दिवाली के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।”

Share to...