April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली में लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका, 8 लोगों की मौत कई घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

नईदिल्ली: दिल्ली के हृदयस्थल लाल किले के पास सोमवार शाम को एक बड़े कार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हुआ, जिसकी चिंगारी इतनी तेज थी कि आसपास की तीन अन्य कारें भी आग के गोले बन गईं। इस हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 24 लोग घायल बताये जा रहे जिसमे 3 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि नजदीकी दुकानों के शीशे, दरवाजे खिड़कियां चटक गईं, और चांदनी चौक जैसे हलचल भरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली पुलिस ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया हैं। जबकि फॉरेंसिक टीम और NDRF की यूनिट्स साइट पर पहुंचीं। NSG और NIA की टीमें भी मौके पर पहुँच रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली धमाके को लेकर बात की हैं। शाह से धमाके को लेकर जानकारी ली हैं।

घटना सोमवार शाम 6:56 बजे (भारतीय समय) हुई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट-1 के पार्किंग जोन में एक सफेद रंग की इंडिका कार खड़ी थी, जिसमें अचानक जोरदार धमाका हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना तीव्र था कि कार के परखचे उड़ गए, और आग की लपटें 20 फीट ऊंची उठीं। चिंगारी ने तुरंत पास की तीन अन्य कारों (एक मारुति स्विफ्ट, एक हुंडई i10 और एक अनजान मॉडल) को अपनी चपेट में ले लिया, जो कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गईं। इलाके में दहशत फैल गई-आसपास के व्यापारियों और राहगीरों ने चीखें मचाईं, लोग भागने लगे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘धमाके की आवाज से लगा बम फटा। शीशे टूटने की कड़कड़ाहट सुनाई दी। धमाके से 50 मीटर दूर चांदनी चौक की दुकानों के शटर हिल गए, और कुछ जगहों पर लाइटें फ्यूज हो गईं। मेट्रो स्टेशन पर भी पैनिक-यात्रियों को बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह कार के अंदर मौजूद व्यक्ति था, जो संभवतः ड्राइवर था। 2-3 घायलों को नजदीकी LNJP हॉस्पिटल ले जाया गया-जिनमें से एक की हालत गंभीर है। दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को 6:56 बजे कॉल मिली-5 फायर टेंडर्स तुरंत पहुंचे, लेकिन आग को काबू करने में 45 मिनट लगे।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया-NDRF की बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (BDSS) और फॉरेंसिक टीम साइट पर पहुंची। स्पेशल सेल ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया-जिसमें कार के आसपास संदिग्ध व्यक्ति दिखे। DCP (नॉर्थ) ने कहा, ‘कार का नंबर ट्रेस किया जा रहा, मालिक की पहचान जल्द।’ DFS डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि ‘आग काबू में, लेकिन कारण जांच NDRF को सौंपी।’ दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया-मेट्रो स्टेशनों, बाजारों और बॉर्डर चेकपोस्ट्स पर सिक्योरिटी बढ़ाई। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय एजेंसियों (IB, RAW) को अलर्ट किया।

फिलहाल फोरेंसिक टीम के साथ ही दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर हैं। धमाके की जाँच की जा रही हैं। वही गृह मंत्री अमित शाह ने भी जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जाँच के निर्देश दिए हैं। वही दिल्ली कार धमाके के बाद मुंबई, कोलकाता और यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया गया हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थानों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Share to...