उज्जैन: मप्र के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेड कॉन्स्टेबल की तत्परता और साहस से महिला की जान बचा ली गई। यह घटना 2 जनवरी 2026 की रात करीब 8:25 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सवारी गाड़ी संख्या 19712 के रवाना होने के समय सीहोर जिले के नंदी चौराहा, हनुमान मंदिर के सामने निवासी संजना यादव (48), पति राजेश यादव, अपने परिवार के साथ सीहोर से नीमच की यात्रा कर रही थीं। वह ट्रेन के एम-2 कोच में सवार थीं। उज्जैन स्टेशन पर ठहराव के दौरान वे खाने-पीने का सामान लेने प्लेटफॉर्म पर उतर गई थीं। ट्रेन के चलने के समय जब संजना यादव वापस कोच में चढ़ने लगीं, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म व कोच के बीच फंसकर गिर पड़ीं। स्थिति बेहद गंभीर थी और किसी बड़े हादसे की आशंका बन गई।
मौके पर एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल रामाश्रे पाल ने तुरंत हालात को समझते हुए बिना देर किए महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई।
घटना के बाद महिला को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार परिजनों की सहमति से कराया गया। ट्रेन छूट जाने के कारण वे बाद में बस से नीमच के लिए रवाना हुईं।
रेलवे प्रशासन और आरपीएफ अधिकारियों ने हेड कॉन्स्टेबल रामाश्रे पाल के इस साहसिक और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। उनकी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा ने एक यात्री की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

More Stories
IoT Security Warning: बच्चों के AI खिलौनों से लेकर रोबोट वैक्यूम तक, हर तरफ मंडरा रहा है डेटा लीक का बड़ा खतरा
Rajat Patidar Fan Meet News: क्रिकेटर रजत पाटीदार से मिलने पहुंचा ओडिशा का यह खास फैन, आरसीबी की जर्सी पाकर हुआ गदगद
Anant Seva Nyas Indore News: मालवा के होल्कर राजघराने के समाधि स्थल पर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए हर साल होता है सामूहिक श्राद्ध कर्म