सागर: मप्र के सागर जिले मे पिछले चार दिनों से लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। जिले भर में हो रही बारिश के चलते अब नदी नाले भी उफान पर है। इन नदी नालों की बाढ़ में पानी के साथ बहकर अब जीव जंतु भी बाहर आ रहे है।
ऐसा ही एक वाक्या बुधवार की देर रात देवरी कलां नगर से सामने आया जहां एक मगरमच्छ रहवासी इलाके मे आ गया। जिसको देखकर इलाके में हडकंप मच गया। दरअसल जिले के देवरी नगर से निकली सुखचैन नदी के किनारे बने नगरपालिका कार्यालय के पास एक मगरमच्छ को रहवासियों ने देखा तो हडकंप मच गया। रहवासी इलाके मे मगरमच्छ होने की सूचना मिलते ही लोग मौके पर एकत्रित हो गए साथ ही इलाके मे दहशत फैल गई।
लोगो द्वारा इस मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर वनविभाग का रेस्क्यू दल पहुंचा और मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया। मगरमच्छ को वनविभाग की टीम रेस्क्यू कर के अपने साथ जंगल मे ले गयी। जहां उसे सुरक्षित जंगल मे छोड़ा गया। गनीमत रही कि रहवासियों ने समय रहते मगरमच्छ को देख लिया। वरना एक बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित