नईदिल्ली: दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 9.03 बजे महसूस किए गए। ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का रोहतक था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही।
गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बीच दिल्ली-एनसीआर में सुबह 9 बजकर 4 मिनट के करीब धरती जब कांपी तो लोग खौफ में आ गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दफ्तरों में काम कर रहे लोगों और घरों में बैठे लोगों ने भी इसे महसूस किया। भूकंप का केंद्र दिल्ली से 51 किमी. दूर हरियाणा के झज्जर में जमीन की 10 किमी. गहराई में था।
दिल्ली के साथ ही हरियाणा के कुछ जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम और जींद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप का केंद्र दिल्ली के बहुत ही करीब हरियाणा में था। भूकंप का केंद्र बहुत ज्यादा पास होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में इसके तेज झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगो मे दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आये। फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार की जानमाल की हानि की कोई खबर सामने नही आई हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित