चक्रतीर्थ से निगम ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण
उज्जैन। नगर निगम द्वारा शहर में अस्थाई एवं अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर रविवार को जोन क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक-13 स्थित चक्रतीर्थ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम की रिमूवल गैंग और जेसीबी की मदद से चक्रतीर्थ क्षेत्र में किए गए अस्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित कराया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किए जा रहे अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया, तहसीलदार शेफाली जैन, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता, सीएसपी पुष्पा प्रजापति सहित नगर निगम की रिमूवल गैंग और संबंधित थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

More Stories
Kushwaha Mahasabha Indore: कुशवाहा महासभा इंदौर की नई कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, लव कुश भगवान यात्रा और परिचय सम्मेलन का ऐलान
Ratlam Paradise Valley Incident: गहरे पानी में डूबे छात्र को बचाने गए शिक्षक और बच्चे की गई जान, दो बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी.
Madhya Pradesh Crime News: विदिशा पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय गिरोह के पास से 7 किलो चांदी और सोना बरामद