नईदिल्ली: देश आज आजादी की 80वीं वर्षगाँठ मना रहा हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।लाल किले से ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, तब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है, जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है।
PM मोदी ने बताया, अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है। हमें बड़े सपने देखने होंगे क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं। हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए। जब संकल्प दृढ़ होता है तो कठिनाईयों से, आपदाओं के बीच से रास्ते निकालने का सामर्थ्य अपने आप उभर कर आता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए क्योंकि जब सपने ऊंचे होते हैं, संकल्प ऊंचे होते हैं तो हमारे सामर्थ्य की ऊंचाई भी बढ़ती है, हमारे प्रयासों की ऊंचाई भी बढ़ती है और तब जाकर हम सपनों को साकार कर सकते हैं।
लाल किले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, जब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है। जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है। बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं। लाल किला से पीएम मोदी ने कहा कि देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है। बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर बात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा। अनेक परिवार प्रभावित हुए। उनके दुख-दर्द को हम भली-भांति अनुभव करते हैं। पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
वही लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भी की जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम को लेकर
सुरक्षा के लिहाज से भी लाल किले पर खास तैयारियां की गई हैं। यहां 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो एआई आधारित वीडियो एनालिटिक्स से लैस हैं। डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया के मुताबिक पिछले साल दिल्ली में हुई घटनाओं को देखते हुए इस बार खास सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि आने वाले लोगों को कम से कम परेशानी हो। सुरक्षा एजेंसियों ने मॉक ड्रिल भी की है ताकि किसी भी आपात स्थिति में सभी टीमें तालमेल के साथ काम कर सकेंम सभी कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड को कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटर किया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भीड़ से जुड़ी समस्या पर तुरंत कार्रवाई हो सके। लाल किले के आसपास लोगों और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के भी इंतजाम किए गए हैं।

More Stories
MP Young Achievers: हॉकी खिलाड़ी स्नेहा दावदे, दिव्यांग क्रिकेटर जितेंद्र और एथलीट अर्जुन वास्कले ने बढ़ाया देश का मान
CM Mohan Yadav Governance: नो मीटिंग डे के बाद सीएम मोहन सरकार का बड़ा कदम, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई खास योजना
MP Electricity Department Employee Attacked: ग्वालियर में मीटर रीडर पर पिटबुल और जर्मन शेफर्ड से हमला, 17 जगहों पर काटे कुत्ते