May 12, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शुभेंदु कैबिनेट ने पहली ही बैठक में लिए ‘आयुष्मान भारत’ लागू करने सहित 6 बड़े फैसले

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में ममता सरकार के कई फैसलों को पलट दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत योजना को पूरे राज्य में लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी साथ ही, 45 दिनों के भीतर बीएसएफ को बॉर्डर की बाड़बंदी के लिए जमीन देने के निर्देश दिए। सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिए उम्र की सीमा भी 5 साल की बढ़ोतरी कर दी। साथ ही, बंगाल में जनगणना शुरू करने पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नबन्ना में पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद कहा कि पीएम मोदी का विजन सबके लिए विकास का विजन है। यह बीजेपी सरकार का गाइडिंग प्रिंसिपल है। उन्होंने बताया कि मैने आज पहली कैबिनेट मीटिंग की। यह कैबिनेट सुशासन (गुड गवर्नेंस) और सुरक्षा (सिक्योरिटी) देगी। छह फैसले लिए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि हम आयुष्मान भारत से जुड़े। बाकी सभी सेंट्रल स्कीम, जैसे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वगैरह बंगाल में लागू की जाएंगी।

शुभेन्दु अधिकारी के छह बड़े फैसले
1.आयुष्मान भारत योजना लागू होगी लागू
2.BSF को सीमा बाड़बंदी के लिए जमीन
3.सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट
4.पश्चिम बंगाल में जनगणना की शुरुआत
5.शहीदों के परिवारों की जिम्मेदारी
6.उज्जवला जैसी सभी केंद्रीय योजनाओं को अपनाना

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 45 दिनों के अंदर BSF को जमीन सौंपने का फैसला किया है। अधिकारी ने कहा कि बॉर्डर की जमीन BSF को देने का फ़ैसला नेशनल सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी था। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, पिछली सरकार ने गैर-कानूनी घुसपैठियों को बचाने के लिए ऐसा नहीं किया। सीएम ने सेंट्रल मिनिस्टर अमित शाह के वादे के मुताबिक सरकारी नौकरी के एप्लीकेशन में उम्र 5 साल बढ़ाने का भी ऐलान किया।

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी नबन्ना में जिला पुलिस चीफ और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के अधिकारियों समेत टॉप पुलिस अफसरों के साथ अपनी पहली मीटिंग करेंगे। टॉप पुलिस अफसरों के साथ यह मीटिंग राज्य में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के बैकग्राउंड में होगी, जिसमें 6 मई को कोलकाता के बाहरी इलाके में अधिकारी के पर्सनल सेक्रेटरी चंद्रनाथ रथ की हत्या भी शामिल है।

Share to...