भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक बार फिर ब्राह्मण समाज विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आया। हाथों में बैनर पोस्टर लेकर ब्राह्मण समाज ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स द्वारा घूसखोर पंडित नाम से एक फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ। ट्रेलर जारी होते ही ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी देखने को मिली। राजधानी भोपाल में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने सैकड़ो की तादाद पर डीबी मॉल के सामने चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म जातिवाद को टारगेट करके बनाया गया है। ब्राह्मण समाज और उनके मन को ठेस पहुंचाया गया है। ऐसी फिल्म एक ब्राह्मण ने बनाई है। मुझे लगता है कि वह ब्राह्मण नहीं है और वही फिल्म एक्टर मनोज बाजपेई की भी घोर निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की फिल्म बनाकर बनाकर जातिवाद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उच्च न्यायालय से मांग करते हैं की ऐसी फिल्म को तत्काल रोक लगाई जाए और इन पर कार्रवाई की जाए और अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो आगामी समय में ब्राह्मण समाज अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करेगा।
इस विरोध प्रदर्शन आंदोलन में युवा, बच्चे और बुजुर्ग ब्राह्मण समाज के भी शामिल रहे। सभी नेबहाथों में जय परशुराम व ओटीटी प्लेटफॉर्म बन्द करो के पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन जताया।

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां