उज्जैन: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में नवीन रजत द्वार स्थापित किए गए हैं। यह द्वार कलकत्ता निवासी श्रद्धालु परिवार द्वारा पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा से भगवान महाकालेश्वर जी को समर्पित किए गए।
नवीन द्वार लकड़ी के आधार पर रजत मंडित स्वरूप में निर्मित हैं, जिनके दो पल्लों में कुल लगभग 25 किलोग्राम शुद्ध चांदी का उपयोग किया गया है। इन रजत द्वारों की स्थापना से गर्भगृह की भव्यता और दिव्यता में और अधिक वृद्धि हुई है। सूक्ष्म कलात्मक नक्काशी और पारंपरिक शिल्प शैली में निर्मित यह द्वार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह कार्य धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
इस शुभ अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा दानदाता श्रीमती निभा प्रकाश का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

More Stories
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार