खरगोन: खरगोन जिले के कसरावद वन परिक्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कपास के खेत के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। घटना कसरावद–अदलपुरा मार्ग की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों, पशु चरवाहों और किसानों ने खेत की मेड़ पर तेंदुए का शव देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। वन विभाग ने शव के आस पास लाल रिबन लगाकर इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। प्राथमिक जांच में तेंदुए के शिकार की आशंका जताई जा रही है। इसी के चलते फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को इंदौर से मौके पर बुलाया गया है।
घटना कसरावद वन परिक्षेत्र के अदलपुरा–चिचली मार्ग की बताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम जांच में जुटी है और शिकारियों की तलाश जारी है। वही तेंदुए के शिकार की बात पता चलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ है वही तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल भी हैं।

More Stories
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात