नईदिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र आगामी 1 दिसंबर से चालू होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस सत्र को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “हम आशा करते हैं कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक साबित होगा, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”
रिजिजू ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह सत्र रचनात्मक और फलदायी होगा, हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।” पूरे सत्र में 15 बैठकें होंगी।
गौरतलब है कि पिछला मानसून सत्र काफी विवादों में रहा था, जिसमें उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चला था। इसके अलावा, यह सत्र ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष के विरोध और बिहार चुनाव से पहले एसआईआर को लेकर विपक्ष के हंगामे से भी प्रभावित रहा।
पिछले सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं। लोकसभा में 120 घंटे चर्चा होनी थी, लेकिन केवल 37 घंटे ही चर्चा हो पाई। राज्यसभा में केवल 41 घंटे चर्चा हुई। लोकसभा में बारह और राज्यसभा में 15 विधेयक पारित हुए। सबसे ज़्यादा चर्चा संविधान संशोधन विधेयक पर हुई, जो गिरफ़्तार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने से संबंधित है।

More Stories
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात