April 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चौथे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से दी मात, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त

नईदिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पाँच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच गोल्ड कास्ट के हेरिटेज बैंक स्टेडियम में खेला गया। भारत ने चौथे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हरा दिया। अब सीरीज में भारत ने 2-1 से बढ़त बना ली हैं। सीरीज का आखिरी मैच 8 नवंबर शनिवार को खेला जाएगा। अगर भारत वह मैच जीतता है तो भारत सीरीज जीत लेगा।

गोल्ड कोस्ट में आज गुरुवार को टॉस जीतकर 168 रन का टारगेट चेज कर रही ऑस्ट्रेलिया 18.2 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉशिंगटन सुंदर ने 3 रन देकर 3 विकेट झटके वही अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 56 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव 20 और शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट झटके। जैवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोयनिस को एक एक विकेट मिला।

Share to...