नईदिल्ली: देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन होंगे। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बी सुदर्शन रेड्डी को हराया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट हासिल हुए जबकि बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।
आज संसद में उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया गया। मतदान के बाद मतगणना शूरु हुई। इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनो ही अपनी अपनी जीत के दावे करते नजर आ रहे थे। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई और जीत का सेहरा एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के सर बंधा है और एनडीए उम्मीदवार ने यह चुनाव जीता। अब सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति।
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतगणना शुरू हुई। इससे पहले आज सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर भारत की संसद में कुल 788 सांसद होते हैं। वर्तमान दोनों सदनों को मिलाकर 7 सीटें रिक्त हैं। इस तरह कुल 781 सांसदों को वोट करना था, जिसमें से 13 वोटिंग में शामिल नहीं हुए। इनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल के 1 और 1 निर्दलीय सांसद ने वोट नहीं डाला। एनडीए के 427 सांसदो ने वोट किया।
चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कुल 767 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान 752 वैलिड पाए गए और 15 वोट इनवैलिड करार दिए गए। सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरियता के 452 वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरियता के 300 वोट ही मिले।
उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत हुई है। जो नतीजे आए हैं उससे स्पष्ट होता है कि विपक्ष अपने सांसदों को एकजुट रहने में सफल नहीं हो पाया। एनडीए के कुल 427 सांसद थे, अगर मान लिया जाए कि जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के सभी 11 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाले, तो यह संख्या 438 पहुंचती है, लेकिन सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले यानी विपक्ष के 14 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की हैं।
उपराष्ट्रपति पद पर एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन कि जीत से एनडीए नेताओ के साथ ही कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह ओर खुशी का माहौल है। सभी एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दे रहे हैं। एनडीए नेताओ में खुशी की लहर हैं।

More Stories
आग से किसानों की 40 एकड़ फसल राख, लाखों का नुकसान, किसान परेशान, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
कलेक्टर सिंह ने सिंहस्थ के अंतर्गत प्रमुख चौराहों के लिए बनाई गई कार्ययोजना की समीक्षा की
मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में बारिश,तूफान और आंधी को लेकर किया अलर्ट जारी,जानें कहाँ कैसा रहेगा मौसम