April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शॉट पुट खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल ने 64 सी नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 चेन्नई में जीता स्वर्ण पदक

भोपाल: 64 सी नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 20 से 24 अगस्त तक जे.एन. स्टेडियम चैन्नई तमिलनाडु में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में खेल अकादमी के एथेलेटिक्स शाटपुट खिलाड़ी समर दीप सिंह गिल ने 19.82 मीटर दूर गोला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

तजिंदरपाल सिंह तूर एक भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी हैं। पंजाब के दो बार के ओलंपियन तजिंदर तूर ने 19.41 मीटर दूर गोला फैंक रजत पदक और उत्तराखंड के अनिकेत ने 18.09 मी गोला फैंक कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के शॉट पुट खिलाड़ी अमरदीप सिंह गिल की खेल क्षमता और प्रदर्शन की सराहना कर स्वर्ण जीतने पर बधाई देते हुए भविष्य मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश और प्रदेश को गौरवान्वित करने की‌ शुभकामनाएं प्रेषित की है। शाटपुट खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल खेल अकादमी के प्रशिक्षक के संदीप सिंह के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षणरत है।

Share to...