भोपाल: 64 सी नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 20 से 24 अगस्त तक जे.एन. स्टेडियम चैन्नई तमिलनाडु में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में खेल अकादमी के एथेलेटिक्स शाटपुट खिलाड़ी समर दीप सिंह गिल ने 19.82 मीटर दूर गोला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम कर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
तजिंदरपाल सिंह तूर एक भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी हैं। पंजाब के दो बार के ओलंपियन तजिंदर तूर ने 19.41 मीटर दूर गोला फैंक रजत पदक और उत्तराखंड के अनिकेत ने 18.09 मी गोला फैंक कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के शॉट पुट खिलाड़ी अमरदीप सिंह गिल की खेल क्षमता और प्रदर्शन की सराहना कर स्वर्ण जीतने पर बधाई देते हुए भविष्य मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश और प्रदेश को गौरवान्वित करने की शुभकामनाएं प्रेषित की है। शाटपुट खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल खेल अकादमी के प्रशिक्षक के संदीप सिंह के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षणरत है।

More Stories
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन