इंदौर: मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी संकेत भोंडवे ने इंदौर मेट्रो सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का मेट्रो ट्रेन से एससी-03 स्टेशन से गाँधी नगर स्टेडियम तक यात्रा की और स्थल का निरीक्षण किया।
प्रबंध संचालक ने नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, मेट्रो अधिकारियों, कंसलटेंट और परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ चर्चा की।
नगरीय विकास आयुक्त भोंडवे ने भ्रमण के दौरान सुविधाओं जैसे एन्ट्री-एक्जिट पॉइंट्स, टिकट काउंटर, सूचना प्रदर्शन प्रणाली, मेट्रो ट्रेन में यात्रियों संबंधी सुविधाएँ, आपातकालीन द्वार जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि मेट्रो क्षेत्र के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। भोंडवे ने डिपो स्थल के आसपास बड़े पैमाने पर पौध-रोपण की योजना अभी से तैयार करने के लिये कहा।
एमडी भोंडवे ने मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारियों से कहा कि इंदौर मेट्रो की शुरूआत जन-आकांक्षाओं के अनुरूप हो। मेट्रो सर्विस से मध्यप्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी। उन्होंने सम्पूर्ण मेट्रो क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत