April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी व डोभाल के बीच बैठक हुई खत्म, करीब 50 मिनट चली चर्चा

नई दिल्ली: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश मे हाईलेवल बैठकों का दौर जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनएसए अजित डोभाल के बीच एक महत्वपूर्ण लम्बी चर्चा हुई। करीब 50 मिनट तक यह चर्चा चली है। कुछ देर पहले ही पीएम मोदी व डोभाल के बीच महत्वपूर्ण बैठक खत्म हुई है। बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर डोभाल ने पीएम को जानकारी साझा की है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसके बाद लगातार दोनों देशों में तनाव जारी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के द्वारा लगातार भारतीय सीमाओं पर गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान के द्वारा पुंछ सेक्टर में लगातार भारी गोलीबारी की गई। जिसमें एक जवान भी शहीद हुआ है व भारत के कुछ नागरिकों की भी मौत हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में खौफ है और लगातार पाकिस्तान गीदड़ बबकी के साथ ही भारतीय सीमाओं पर गोलीबारी कर रहा है। इसी के साथ ही लगातार भारत में भी पाकिस्तान के द्वारा संभावित किए जाने वाले बदले को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है।

भारत में लगातार बैठकों का दौर जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय एनएसए अजीत डोभाल के बीच करीब 50 मिनट तक लंबी चर्चा हुई। जिसमें सीमा सुरक्षा को लेकर डोभाल ने पीएम मोदी को जानकारी साझा की। करीब 50 मिनट की चर्चा में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई है हालांकि इस 50 मिनट चली बैठक को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वही अजीत डोभाल व पीएम की मोदी की बैठक खत्म होने के बाद गृह सचिव भी प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं।

लगातार देश में हाई लेवल बैठकों का दौर जारी है और विभिन्न मुद्दों, सुरक्षा को लेकर चर्चाएं व रणनीति तैयार की जा रही है। अभी कयास लगाये जा रहै है कि ऑपरेशन सिंदूर 2 भी जल्द ही शुरू किया जा सकता है। भारत ने 21 आतंकी टारगेट फिक्स किए हैं। जिसमें से 9 अब तक तबाह कर चुके हैं 12 आतंकी ठिकाने अभी भी बाकी है। इसी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत एक बार फिर पाकिस्तान स्थित इन आतंकियों के ठिकानों का सफाया करेगा।

Share to...