उज्जैन: उज्जैन में वन्य प्राणी तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। डीआरआई और उज्जैन वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एक होटल में की गई, जहां दोनों आरोपी सौदेबाज़ी की तैयारी में थे।
सूचना डीआरआई को मिली थी, जिसके आधार पर वन विभाग को अलर्ट किया गया। दोनों एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई में एक होटल से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो तेंदुए की खाल (ट्रॉफी) और एक जंगली सूअर का दांत बरामद किया गया है। आरोपियों ने खाल (ट्रॉफी) बेचने के लिए वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट डाला था, जिसमें लिखा गया था कि उनके पास दो ट्रॉफियां हैं और वे उन्हें बेचना चाहते हैं। इस जानकारी के आधार पर नागपुर के कुछ लोगों से संपर्क भी हुआ था।
कोर्ट से दोनों का रिमांड प्राप्त किया गया है और आगे विवेचना जारी है। ट्रॉफियों की अनुमानित कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन