उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश एसटीएफ को आज सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले से STF ने बब्बर खालसा के खूंखार आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया संदिग्ध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से सीधे सम्पर्क में था। एसटीएफ के मुताबिक आतंकी की पहचान लाजर मसीह के तौर पर हुई है जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI मॉड्यूल का सक्रिय आतंकवादी है। वो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है।
आज गुरुवार सुबह लगभग 3 बजकर 20 मिनट पर यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी को गिरफ्तार किया गया।
ये आतंकी बीते साल सितंबर के महीने में पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था। ये गिरफ्तारी कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में की गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि यह अभियान कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चलाया गया। यश ने बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है। पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में होने की बात कही जा रही है।
आतंकवादी के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री और अवैध भी हथियार बरामद हुए। इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि जब्त किये गये सामान में तीन हथगोले, दो सक्रिय डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 विदेशी कारतूस शामिल हैं।
एडीजी ने बताया कि इसके अलावा एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यह आतंकवादी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से भाग गया था।
फिलहाल एसटीएफ गिरफ्तार आतंकी से गहन पूछताछ करने में जुटी हैं।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत