नईदिल्ली: दिल्ली में 15 से 25 अक्टूबर तक आयोजित 52वीं नेहरू जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी की हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में नवल टाटा जमशेदपुर को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
दोनों ही टीमों ने फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, मध्यप्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी ने बेहतरीन खेल कौशल से जीत दर्ज की।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा “हमारी अकादमी के खिलाड़ी प्रदेश का नाम निरंतर रोशन कर रहे हैं और खेल में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।”

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त