April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत की रेचल गुप्ता ने रचा इतिहास, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 की बनी विजेता

भारत की 20 वर्षीय रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय हैं। बैंकॉक, थाईलैंड के ब्रावो बीकेके मॉल के एमजीआई हॉल में आयोजित फिनाले में रेचल ने 69 प्रतिभागियों के बीच भारत का परचम फहराया हैं।

रेचल गुप्ता मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 में भाग लेने वाले 69 प्रतियोगियों में से एक थीं। रेचल ने ताज जीतने के लिए ग्रैंड फिनाले में फिलीपींस की सबसे पसंदीदा, सीजे ओपीआजा को पछाड़ दिया। पिछले साल की विजेता पेरू की लुसियाना फुस्टर ने रेचल गुप्ता को मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 विजेता का ताज पहनाया, जबकि फिलिपिनो मॉडल क्रिस्टीन Juliane Opiaza को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया।

भारत के जालंधर में जन्मीं रेचल गुप्ता ने कम उम्र में ही यह उपलब्धि हासिल की, जो सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। रेचल गुप्ता के इस खिताबी जीत के साथ ही भारत ने ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

सोशल मीडिया पर रेचल की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस उनकी जीत पर उन्हें बधाई दे रहे है। रेचल की यह जीत इस प्रतियोगिता में भारत की पहली जीत है।

Share to...