भोपाल: मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के नवगठित विश्वविद्यालयों क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन, क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना और रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के कुलगुरूओं की नियुक्ति कर दी है। तीनों कुलगुरूओं का कार्यकाल 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो रहेगा।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलगुरु आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय भोपाल के फार्मेसी विभाग के निदेशक एवं सदस्य, पी.सी.आई., नई दिल्ली डॉ. मोहन लाल कोरी को नियुक्त किया है। वही क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना का कुलगुरु बुंदेलखण्ड पी.जी. कॉलेज, झांसी (उ.प्र.) के राजनीति विज्ञान विभाग एवं शोध केन्द्र के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. किशन यादव को नियुक्त किया है।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर का कुलगुरु प्रोफेसर जी.एस. कॉलेज ऑफ कामर्स एण्ड इकॉनॉमिक्स, जबलपुर (म.प्र.) डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को नियुक्त किया है।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त