भोपाल: स्कूल शिक्षा विभाग इस वर्ष 2024-25 में नि:शुल्क साइकिल प्रदाय योजना में 4 लाख 50 हजार शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदान करेगा। इस संबंध में विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।
योजना में कक्षा-6 एवं 9 में प्रथम प्रवेश पर पात्र विद्यार्थियों को अध्ययन सुविधा के लिये नि:शुल्क साइकिल प्रदान की जाती है। योजना में पिछले वर्ष 4 लाख 7 हजार विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई थीं। योजना में उन छात्राओं को भी लाभ दिया जायेगा, जिनके छात्रावास और शासकीय स्कूल के बीच की दूरी 2 किलोमीटर या इससे ज्यादा हो। विभागीय अधिकारियों को साइकिल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखे जाने के लिये कहा गया है।

More Stories
Yuvraj Singh Chauhan Details: नया गांव आरटीओ बैरियर पर ड्यूटी लगाने के नाम पर मांगी जा रही थी घूस, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा
High Court Petition Updates: आरटीआई एक्टिविस्ट की याचिका पर सुनवाई, 2 महीने के भीतर अपील का निराकरण करने के आदेश
Silver Medalist Jaipal Malviya Details: मेले में गुब्बारे फोड़ने से लेकर विश्व मंच तक का सफर, गेहूं बेचकर खरीदी थी पहली पुरानी पिस्टल