स्पेन: सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता ओलंपिक के लिए सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट देने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं वही पेरिस में होने वाले ओलंपिक के पहले प्रतियोगिताओ में अपना बेस्ट देकर खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस को मजबूत करने में लजे हैं और एक नए उत्साह के साथ ओलंपिक में शामिल हो रहे हैं।
पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को स्पेन ग्रां प्री में महिलाओं के 50 किग्रा का स्वर्ण पदक जीता। दो बार की विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता विनेश ने फाइनल में मारिया तियुमेरेकोवा को 10-5 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।
विनेश को बुधवार को आखिरी समय में शेंगेन वीजा मिला था और उन्होंने बिना किसी परेशानी के तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।
29 वर्षीय विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता ने पहले क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन को अंकों के आधार पर 12-4 से हराया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता कनाडा की मैडिसन पार्क्स के खिलाफ जीत दर्ज की।सेमीफाइनल में, विनेश ने एक अन्य कनाडाई केटी डचक को अंकों के आधार पर 9-4 से हराया।
स्पेन में अपने प्रशिक्षण-सह-प्रतियोगिता कार्यकाल के बाद, विनेश पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए 20-दिवसीय प्रशिक्षण के लिए फ्रांस जाएंगी।

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल