April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शंघाई तीरंदाजी विश्व कप के मिक्स्ड कंपाउंड टीम स्पर्धा में अभिषेक वर्मा और ज्योति वेन्नम ने जीता गोल्ड मेडल

शंघाई तीरंदाजी विश्वकप में भारत ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। भारतीय मेंस और विमेंस कंपाउंड टीम के बाद मिश्रित कंपाउंड टीम ने भी शंघाई तीरंदाजी विश्व कप 2024 में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय खिलाड़ी ज्योति वेन्नम और अभिषेक वर्मा ने पहले अपने साथ स्वर्ण पदक जीते थे। मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में संबंधित टीमों ने रॉबिन और लिसेल जटमा की एस्टोनियाई टीम को 158-157 के अंतर से हराकर भारत के नाम तीसरा गोल्ड मेडल किया है।

दोनो के गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय खेलप्रेमियों में हर्ष की लहर हैं। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर सभी ने बधाई प्रेषित की हैं।

Share to...