जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर मे घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दिनदहाड़े बदमाशो ने घर मे घुसकर गोगामेड़ी पर गोलियां चलाई ओर फिर भाग निकले। घटना के बाद हड़कंप मच गया है।
गोलीबारी के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। गोगामेड़ी को तुरंत मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त गोगामेड़ी के साथ मौजूद अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर पर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए और गोगामेड़ी के सामने आते ही हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग कर दी। हमले में गोगामेड़ी को चार गोलियां लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी हैं और हमलावरों की तलाश तेज कर दी हैं।
वही गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने की खबर फैलते ही संगठन के लोग व आसपास के लोगो की भीड़ लग गई है। करणी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की भीड़ गई है और गोगामेड़ी की मौत की खबर सुनकर काफी आक्रोश नजर आ रहा हैं। वही पुलिस हत्यारो की खोजबीन कर रही हैं।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी