April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तेलंगाना के सीएम के लिए नाम की हुई घोषणा, 7 दिसंबर को यह नेता लेंगे सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली: तेलंगाना के नए सीएम का एलान हो चुका हैं। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी तेलंगाना राज्य के अगले सीएम होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सहमति के बाद रेवंत रेड्डी के नाम का ऐलान किया गया है।

इसके पहले विधायक दल की मीटिंग में रेवंत रेड्डी के नाम पर नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने मुहर लगाई थी।

विधायक दल की मीटिंग के बाद दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की मीटिंग हुई। मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई सीनियर लीडर्स मौजूद रहे।

तेलंगाना राज्य में 119 विधानसभा के लिए मतदान हुए। बीते 30 नवम्बर को हुई वोटिंग के बाद 3 दिसंबर को आए नतीजे के अनुसार, कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत पाते हुए 64 सीटें जीती हैं। जबकि सत्ताधारी बीआरएस को महज 39 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। बीजेपी को 8 सीटों पर सफलता मिली हैं तो एआईएमआईएम को 7 सीटों पर जीत हासिल हुई है। सीपीआई एक सीट जीती है।

3 दिसंबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

वही सीएम के चेहरे को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे साथ ही सीएम चेहरे को लेकर बैठक का दौर शुरू हुआ और आख़िरकार सीएम के नाम पर मोहर लग गई और अब 7 दिसंबर को रेवंत रेड्डी तेलंगाना राज्य के अगले सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

7 दिसंबर को शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा और सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी शपथ लेंगे।

Share to...