खरगोन: खरगोन जिले के बैडिया थाने के पीपरीखेडा गांव के पास बीती देर रात इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर में अनियंत्रित होकर 108 एम्बुलेंस गिरने से एक की मौत हो गई वही तीन महिला सहित तीन लोग बच गये।
बताया जा रहा है की बैडिया थाने के पीपरीखेडा से एम्बुलेंस का ड्यूटी डाॅक्टर गांव की महिला की डिलेवरी कराने बैडिया अस्पताल लेकर जा रहा था। इस दौरान देर रात में एम्बुलेंस का चालक नही होने पर एम्बुलेंस पर ही तैनात मृतक ड्यूटी डाक्टर ही एम्बुलेंस चला रहा था। इस दौरान टर्न पर अचानक एम्बुलेंस नहर में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। गनीमत रही की एम्बुलेंस में महिला की डिलेवरी के लिये साथ जा रहे पुरूष की बहादुरी से डिलेवरी वाली महिला और दो अन्य महिला को बाहर निकाल कर बचा लिया गया।
राजगढ जिले के पथरी गांव निवासी 25 वर्षीय महेन्द्रसिह सोलंकी को भी बाहर निकाल लिया था लेकिन शरीर में पानी भर जाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है अपनी कर्तव्य सेवा के चलते ड्यूटी पर एम्बुलेंस में तैनात डॉक्टर की मौत हो गई।
बताया जा रहा था की एम्बुलेंस चालक नही होने पर डिलेवरी की गंभीरता को दिखते हुए खूद मृतक महेन्द्रसिह सोलंकी एम्बुलेंस चला रहा था। बैडिया पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
डिलेवरी वाली महिला को बैडिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की बैडिया अस्पताल में डिलेवरी भी हो गई है। उपचार के बाद एसपी धर्मवीर सिह ने बताया की बीती रात एम्बुलेंस महिला की डिलेवरी के लिये जा रही थी, इस दौरान हादसा हुआ। एम्बुलेंस को चालक नही चला रहा था। एम्बुलेंस पर ही तैनात ड्यूटी डाॅक्टर ही एम्बुलेंस चला रहा था। विवेचना कर रहे है।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी