इंदौर: फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग के विरोध में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग के विरोध पर प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होंने फिल्म के संवाद लिखने वाले मनोज मुन्तशिर का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से इस फिल्म को रोकने की मांग की है, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है की अगर 3 दिनों में फिल्म बंद नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
इस फिल्म को लेकर कांग्रेस का आरोप है, की पूरी दुनिया के आराध्य प्रभु श्री राम, भगवान हनुमान, प्रभु लक्ष्मण, माता सीता की छवि को खराब करने का काम इस फिल्म ने किया है। बेतुके संवाद लिखे गए है, पूरी रामायण को बदलने का सुनियोजित षड्यंत्र किया गया है, ऐसे ऐसे संवाद लिखे है, जो सड़क छाप है, आज की पीढ़ी पर इसका बिलकुल गलत प्रभाव पड़ेगा। जिसके चलते इस तरह के संवाद लिखने वाले लेखक मनोज मुंतशिर का पुतला कांग्रेस ने जलाया और नारे लगाए, साथ ही चेतावनी दी है की 3 दिन में अगर यह फिल्म प्रदेश में बेन नही की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लहराते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट