April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चायनीज व्यंजन खाने के बाद सोया युवक अचानक बिगड़ी तबियत और फिर हुआ यह की…

इंदौर: चायनीज व्यंजन खा कर घर पहुंचे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को इंदौर के एम वाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जाँच में जुटी हैं।

दरअसल राऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रंगवासा का रहने वाला 18 वर्षीय युवक जो की कक्षा 12 वी का छात्र था,जो बीती रात अपने दोस्तो के साथ चाइनीज व्यंजन मंचूरियन, मोमोज, पिज़्ज़ा खाकर घर लौटा तो अचानक उसे वोमेंटिंग होने लगी। जिसके कुछ देर बाद युवक ने फिर घर में बने दाल-चावल खाये ओर वह सो गया।

लेकिन देर रात अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बेहोशी की हालत में पहले इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया और फिर वहा से उसे एम वाय अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने युवक की मौत के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Share to...