April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अमरावती जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री को बिच्छू ने मारा डंक, यात्री को बैतूल में उतारकर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

विनोद पातरिया,बैतूल: अमरावती जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। जिससे कि यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यात्री को बैतूल में उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरावती जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में पिपरिया निवासी सुनील कुमार शिंदे को बिच्छू ने डंक मार दिया। जिस समय शिंदे को बिच्छू ने डंक मारा वह गहरी नींद में सोए हुए थे। जैसे ही बिच्छू ने डंक मारा उन्हे कुछ काटने का अहसास हुआ। वे जागे और कपड़े झटके तो उसमे से बिच्छू निकला। सिन्दे एक्सप्रेस के बोगी नम्बर S6 में सवार हुए थे। वे 7 नम्बर बर्थ पर लेटे थे।

यात्री ने बताया कि अचानक मुलताई और आमला के बीच पैर पर किसी कीड़े के काटने का एहसास हुआ और वे घबरा कर उठे। बर्थ के पास की लाइट चालू की तो उन्होंने और आसपास के यात्रियों ने देखा कि एक भूरे कलर का बिच्छू उनके पैर से उतर रहा है। बिच्छू के काटने के बाद तेज दर्द होने पर घटना की सूचना ट्रेन में टीसी को दी गई। जिसने रेलवे कंट्रोल को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद बैतूल स्टेशन पर एंबुलेंस भेजी गई। यात्री को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। फिलहाल यात्री को बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उसका उपचार चल रहा है।

Share to...