April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने लगाया कंपनी को लाखो का चूना, ग्राहकों से रुपये कलेक्शन कर ऐसे दिया धोखाधड़ी को अंजाम

इंदौर: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक में कंपनी में काम करने वाले कलेक्शन एजेंट ने जालसाजी कर कंपनी से 25 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने कंपनी के मालिक की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल बाणगंगा इलाके में संचालित होने वाली श्रीनाथ पाइप नाम की कंपनी के मालिक के द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई कि उन्हीं की कंपनी में कलेक्शन का काम करने वाले संजय जाधव नामक व्यक्ति के द्वारा जालसाजी कर अपने अकाउंट में करीब 25 लाख रुपये डाल लिए गए।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब कंपनी में ऑडिट हुआ और ग्राहकों से रुपये की जानकारी ली गई, तो पता चला की ग्राहकों ने जो रुपये दिए थे, वह रुपये कलेक्शन करने वाले संजय ने कंपनी को ना देते हुए अपने ही निजी खाते में डाल लिए है, जिस पर से बाणगंगा पुलिस ने आरोपी आरोपी संजय के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share to...