April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जहर खाकर युवक युवती पहुँचे थाने, पुलिस से शादी कराने में मदद की लगाई गुहार और फिर प्रेमी जोड़े के साथ हुआ कुछ ऐसा की…

खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक-युवती जहर खाने के बाद खुद थाने पहुंच गए और पुलिस से शादी कराने में मदद की गुहार लगाई। दोनो को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल खरगोन में आईसीयू वार्ड में उपचार के दौरान दोनो ने दम तोड दिया। प्रेम प्रसंग में असफल होने पर कीटनाशक पीकर युवक युवती कसरावद थाने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है की प्रिती पिता संतोष भालसे 21 वर्ष निवासी माकडखेडा और अजय पिता यशवंत बागदरे 26 वर्ष दोनो दो वर्ष से एक दूसरे से प्रेम करते थे। गुरूवार की रात से युवती युवक के साथ थी। दोनो सुबह करीब 11 बजे जहर खाने के बाद थाने पहुंचे थे। शादी कराने की पुलिस से इस दौरान गुहार भी लगाई थी। कीटनाशक पीकर थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनो को ताबड़तोड़ कसरावद अस्पताल में भर्ती कराया। कसरावद से खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया था। पीएम के बाद देर शाम शव साथ आये ग्रामीणों का सौंप दिया। बताया जा रहा है की दोनो के माता पिता अस्पताल नही पहुंचे।

खरगोन पीएम रुम में मौजूद नरेंद्र खांडेकर, परमानंद गंगारेकर ने बताया अजय और प्रिती दोनों करीब 2 वर्षो से एक दूसरे को पसंद करते थे। अजय के मामा माकडख़ेडा में रहते है। वह यहीं से पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को दोनो सुबह करीब 11 बजे कीटनाशक पीकर थाने पहुंच गए थे। जहां से उन्हें कसरावद अस्पताल भर्ती कराया गया। थाने से सूचना पर हम अस्पताल पहुंचे। यहां हालत बिगडऩे पर खरगोन लाए थे। जहाँ आईसीयू मे भर्ती किया गया। ईलाज के दौरान दोनो ने दम तोड़ दिया।

Share to...