April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियां मोके पर आग बुझाने के प्रयास जारी, देर रात से लगी है भीषण आग

दिल्ली: दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में शुक्रवार देर रात एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि उसकी लपटे कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दी। आग लगने की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर पहुँची हैं और आग बुझाने का कार्य जारी हैं

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है। दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं। देर रात से लगी आग पर अभी तक काबू नही पाया जा सका हैं।

प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही हैं। गनीमत रही हैं कि कोई जनहानि नही हुई हैं। वही आग लगने का स्पष्ठ कारण अभी पता नही चला हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मोके पर पहुँचे हैं फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी हैं।

Share to...