April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलिस ने माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी पर घोषित ईनाम किया गया दोगुना, फरार शाइस्ता परवीन की तलाश जारी अब इतना हुआ ईनाम

उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने इनाम बढ़ा दिया है। पहले 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था, जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने शाइस्ता पर इनाम दोगुना किया है।

हत्याकांड के अन्य दोषी असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर पर भी यूपी पुलिस ने इनाम की रकम ढाई लाख रुपये से बढ़ा कर पांच लाख कर दी थी। पुलिस और एसटीएफ दिन रात छापेमारी कर उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में जुटी है।

वहीं, उमेश पाल हत्याकांड के 42 दिन बाद भी मुख्य आरोपी शाइस्ता परवीन और पांचों शूटर फरार हैं। पुलिस टीमें लगातार फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही सर्चिंग जारी हैं।

Share to...