April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ट्रेन में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई वारदातों का हुआ खुलासा

इंदौर: इंदौर रेलवे पुलिस ने ट्रेन में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। रेलवे पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए गए आरोपीयो पर पूर्व में भी लूट,चोरी व मारपीट के कई अपराध दर्ज हैं। पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ जारी हैं।

दरअसल इंदौर रेलवे जीआरपी ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देता था। जहां सोते वक्त यात्रियों के ऊपर कंबल डालकर उनके जेब में रखें रुपए और अन्य सामान लेकर फरार हो जाते थे। कोई आदमी अगर विरोध करता तो चाकू की नोक पर डराते, धमकाते और हथियारों से हमला कर वारदात को अंजाम देते थे।

लूट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। जिसमें आरोपी राहुल परमार, देवीसिंह ,धर्मेंद्र, राजेश उर्फ राजा है। चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों ने दोनों लूट करना कबूल की है। पकड़े गए चारों आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। जहां अक्सर देर रात ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को डरा धमका कर लूटने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य और भी वारदातों के मामले में पूछताछ पुलिस कर रही है।

Share to...