इंदौर के राऊ में बुधवार को बहुमंजिला पपाया ट्री होटल में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल है कि वह होटल की सभी मंजिल तक पहुंच गई है। आग लगते ही होटल के कमरों में धुआं भर गया, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुँची और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के बाद इलाके को खाली कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक होटल में फंसे लोगों को लोहे की सीढ़ी लगाकर खिड़कियों से बाहर निकाला जा रहा हैं। आग लगने का कारण स्पष्ठ नही हो सका हैं। संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हैं।
जानकारी के मुताबिक बहुमंजिला होटल पपाया में फंसे लोगों को ऊंची सीढ़ियां लगाकर निकाला जा रहा है। इसके अलावा क्रेन की मदद से भी उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ लोग कमरे की खिड़की से चादर बांधकर होटल से नीचे उतरने की कोशिश करते नजर आए।
आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में होटल के बाहर पहुंचे। वहीं पुलिस व प्रशासन के अफसर भी मौके पर मौजूद है। लोगों का रेस्क्यू कर लोगों को होटल से बाहर निकाला गया है। फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।
बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग होटल में रुके हुए थे जिन्हें सीढ़ी व क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं आग पर भी पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है।
बहुमंजिला होटल में आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी वही लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के साथ मदद की वह लोगों को भी बाहर निकाला गया।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट