विनोद पातरिया,बैतूल: मप्र शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल युवा उत्सव में शामिल होने बैतूल पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं आएगी और सिंधिया के मुख्यमंत्री के चेहरे होने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा चेहरा कमल का फूल है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारा चेहरा हैं , शिवराज सिंह चौहान हमारे चेहरा है।
कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए भगवान राम व स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने की सलाह दी । कार्यक्रम में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि गेहूं के उत्पादन में हम देश में नंबर वन है।
कांग्रेस खत्म हो गई है, अब कभी सत्ता में नहीं आएगी।चारों तरफ कमल खिलेगा। कमल पटेल ने कांग्रेस के राजभवन घेराव को लेकर कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेसियों से तुमको काहे के लिए सत्ता चाहिए ,क्या देश को लूटने के लिए, तुमने 60 साल निकम्मेपन में निकाल दिए। परिवारवाद, अलगाववाद, और भ्रष्टाचार में निकाल दिए। मोदी जी ने देश को कहां से कहां पहुंचा दिया है। कांग्रेस खत्म हो गई है, अब कभी सत्ता में नहीं आएगी ।चारों तरफ कमल खिलेगा ।
ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे होंगे,इस सवाल को लेकर कमल पटेल ने कहा की कमल का फूल हमारा चेहरा होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारा चेहरा है, शिवराज सिंह चौहान हमारे चेहरा है, हमारे लिए पहले पार्टी है। कमल का फूल हमारा उम्मीदवार है और पूरे देश में कमल का फूल खिलेगा ।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर