April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

परीक्षा केंद्र पर नकल करते 4 छात्रों को पकड़ा,विभिन्न तरीकों से नकल की चिट लेकर आये थे छात्र

खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के बडवाह के उत्कृष्ट विधालय परीक्षा केंद्र पर आज इंदौर सहायक संचालक की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए चार छात्रो को नकल करते हुए रंगे हाथ पकडा। छात्र अंडर गारमेंट्स, बनियान, फटी डिजाइन जिंस पेंट में छुपा कर नकल सामग्री लेकर आये थे। इस दौरान इन्दौर से सहायक संचालक हेंमत वर्मा की अगुवाई में पहुंची टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान नकल करते हुए नकल सामग्री जप्त की।

दरअसल आज 10वीं बोर्ड की परीक्षा का गणित का पेपर था। नकल के लिये छात्र अलग ट्रिक्स लेकर नकल सामग्री लेकर पहुंचे थे। टीम ने चारो छात्र के नकल प्रकरण बनाये। इस दौरान चेकिंग के दौरान लेडिस बाथरूम में भी बड़ी मात्रा में नकल सामग्री की चिट मिली है। चारो छात्र का नकल प्रकरण बनाने के बाद सहायक संचालक की टीम ने पुरानी उत्तर पुस्तिका लेकर नई उत्तर पुस्तिका देकर छात्रो को परीक्षा दिलवाई।

बडवाह शहर के उत्कृष्ट विद्यालय के परीक्षा केन्द्र में नकल करते छात्र पकडे जाने से हडकंप मच गया है। गौरतलब है की कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा के निर्देश पर एसडीएम ओमनारायाण सिह की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने आदिवासी अंचल के सिरवेल परीक्षा केन्द्र पर नकल कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 9 लोगो को पकडा था। कलेक्टर के निर्देश पर सहायक आयुक्त ने 22 शिक्षकों पर कार्यवाही करते हुए 17 शिक्षको को निलंबित किया था और 5 अतिथि संविदा शिक्षको की सेवा समाप्त की कार्यवाही की थी।

अब जिले के बडवाह में इन्दौर की टीम की कार्यवाही के बाद प्रशासन शिक्षा विभाग क्या कार्यवाही करेगा ? परीक्षा के दौरान नकल करने की बात आती है, तो विद्यार्थियों के पास तरह-तरह के टिप्स और ट्रिक्स होते हैं,लेकिन बडवाह शासकीय बालक उत्कृष्ट स्कुल परीक्षा केंद्र पर दसवीं की परीक्षा में गणित के पेपर के दौरान नकल का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहा पर विद्यार्थी अपने अंडरवियर,बनियान में चिट लेकर आया था तो कोई फटी हुई जींस की डिजाइन में पर्ची लाया था।साथ ही एक परीक्षार्थी तो अपनी कॉपी के नीचे नकल रखकर प्रश्न हल कर रहा था। इन्दौर से आई टीम ने चैकिंग पडताल के दौरान
लेडिज बाथरूम में बड़ी मात्रा में चिट भी बरामद की। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की नकल का खेल लगातार चल रहा था।

उल्लेखनीय है की उत्कृष्ट विद्यालय प्रायवेट परीक्षा केंद्र पहले से ही काफी चर्चा में रहता हैं,लेकिन उसके बावजूद लचर व्यवस्था के चलते परीक्षार्थी अंदर चिट ले जाने में कामयाब हो रहे है।

सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि पर्यवेक्षकों को वर्कशीट नहीं दिखी जबकि फ्लाइंग स्कॉट के दल ने आसानी से नकल की चिट खोज ली।

Share to...