बुरहानपुर: मप्र के बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला में एक बार फिर अतिक्रमण कारी घुस आए हैं करीब 200 से अधिक संख्या में अतिक्रमणकारियों जंगल में ही और कुछ दिनों से जंगल में ही डेरा डाले हुए हैं।अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग व पुलिस के संयुक्त दल ने दबिश दी तो वन अतिक्रमणकारियों ने वन कर्मियों, व पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों पर तीर गोफन से हमला कर दिया। हमले में कुल 6 लोग घायल हुए है जिसमे दो की हालत गंभीर हैं। अन्य को मामूली चोटे लगी है।
दरअसल बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला में लगातार अतिक्रमणकारियों द्वारा वनों की कटाई की जा रही है। जिसके चलते वन कटाई को लेकर ग्रामीणों द्वारा बार-बार विरोध किया जा रहा है, इसी के चलते आज पुलिस प्रशासन, वन विभाग तथा ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए दल बल के साथ जंगल में पहुंचे तो टीम पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कर दिया गया। पहले से ही अतिक्रमणकारी घात लगाकर बैठे हुए थे, जैसे ही पुलिस प्रशासन वन कर्मचारी तथा ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए जंगल की और कुच करने लगे अचानक वन अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया।
हमले के दौरान तीर, गोफ़न चलाकर हमला किया गया। पुलिस,प्रशासन कर्मचारी तथा ग्रामीणों को उल्टे पैर लौटना पड़ा तीर गोफन और पत्थर लगने के कारण 6 लोग घायल हुए है। जिसमे दो लोग तीर लगने से गंभीर घायल हुए है। करीब 1 घंटे के ऑपरेशन के बाद दोनों कर्मचारीयो के तीर निकाल लिए गए है, किन्तु हालात गम्भीर बनी हुई है, सभी अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रही है।
वही ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग की कमजोरियों के कारण आज अतिक्रमणकारी हावी हुए है खेतो में जाने से भी अब डर लग रहा है, अतिक्रमणकारी गांव तक आ चुके है।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर