हीना तिवारी,उज्जैन: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे करणी सेना के आंदोलन के समर्थन में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में टावर चौक पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया।
अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना द्वारा भोपाल के जंबूरी मैदान में कल से आंदोलन किया जा रहा है। यह आंदोलन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ है। आंदोलन के तहत अनशन व भूख हड़ताल भी चल रही है। करणी सेना के भोपाल में चल रहे हैं आंदोलन का असर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन तक पहुंच गई है।
आज सोमवार को उज्जैन के टॉवर चौक पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सीएम का पुतला जलाया।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई बर्बरता की जाती है या हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया है। साथ ही यहां चेतावनी दी गई कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह प्रदेश की 230 विधानसभाओं में प्रभाव डालेंगे व सरकार के खिलाफ रहेंगे। जल्द मांगो का निराकरण करने की बात कहीं।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर