हीना तिवारी,इंदौर: मप्र के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज रविवार को हुआ हैं। इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन किया। ये सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा। आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुँचे है और इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार, 10 जनवरी को इस सम्मेलन का समापन करेंगी। राष्ट्रपति समापन सत्र में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगीं। इस सम्मेलन में 70 देशों के 3500 प्रवासी भारतीय शिरकत कर रहे हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने इंदौर पहुँचे हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पीएम मोदी ने लैंड किया। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल,सीएम शिवराज सिंह चौहान,गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पीएम मोदी को रिसीव किया।
पीएम मोदी ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुँचे। यहां गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसादी संतोखी ने रिसीव किया।

More Stories
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए